Lok Sabha Election: वोटिंग से पहले वायनाड में राहुल गांधी को झटकाः इस नेता ने थामा BJP का दामन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. वायनाड में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव पीएम सुधाकरन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया है.

पीएम सुधाकरन ने त्याग पत्र देने का कारण बताया
पीएम सुधाकरन ने त्याग पत्र देने का कारण भी बताया है. सुधाकरन ने कहा कि हमारे लिए वायनाड के सांसद और कांग्रेस नेता तक पहुंच आसान नहीं थी, हम अपनी बात नहीं रख पाते थे. उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ ऐसा है, तो आम जनता का क्या होगा.

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की
सुधाकरन ने भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के विकास कार्यों से काफी प्रभावित हुआ हूं और इसी कारण भाजपा में शामिल हो रहा हूं. सुधाकरन ने कहा कि अगर केरल की जनता भी विकास चाहती है तो के. सुरेंद्रन को वायनाड से सांसद चुना जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि वायनाड की जनता को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को चुनने पर काफी लाभ मिलेगा.

26 अप्रैल को केरल में होगी वोटिंग
मालूम हो कि केरल में लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को 20 सीटों पर एक साथ वोटिंग होनी है. यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन चुनावी मैदान में खड़े हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: अप्रैल के पहले दिन ग्रहों का बड़ा खेल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Aaj Ka Rashifal, 01 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version