Uttarakhand: BJP में शामिल हुईं पूर्व मंत्री हरक की बहू अनुकृति गुसाईं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व मंत्री दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं बीजेपी में शामिल हो गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी बीजेपी ज्वाइन की.

अनुकृति ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था
मालूम हो कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. चुनाव प्रचार के दौरान अनुकृति ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है.

मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा. ये सपना मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो सकता है. तब से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. वहीं, आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version