MP Chunav 2023: रीवा में CM शिवराज भरेंगे चुनावी हुंकार, प्रदेश के बहनों को देंगे तोहफा

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में साल 2023 के अंत में चुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गए हैं. वहीं चुनावी साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि सीएम शिवराज ने एक-एक कर प्रदेश के कई जिलों के दौरे शुरू कर दिए हैं. कल यानी 10 अगस्त गुरुवार के दिन सीएम शिवराज रीवा में मेगा रोड शो करेंगे. इस दौरान प्रदेश की बहनों को तोहफा भी देंगे.

जानिए कार्यक्रम
आपको बता दें कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को रीवा आ रहे हैं. इस दौरान वे शहर के कॉलेज चौराहे से लेकर अस्पताल चौक तक मेगा रोड शो करेंगे. मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जन दर्शन यात्रा भी शुरू करेंगे, जिसका समापन अस्पताल चौक के पास होगा.

जारी करेंगे लाडली लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त
रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान SAF मैदान में अयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान वे अपने महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की लाडली बहनों के खाते में वर्चुअली तीसरी किस्त के रूप में 1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे.

इन्हें मिली सुरक्षा की जिम्मेदारी
सीएम शिवराज के रोड शो को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. बता दें कि मुख्य समारोह के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधी व्यवस्थाएं भी जिला पंचायत सीईओ को सौंपी गई हैं. इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर को हेलीपैड, SAF मैदान मुख्य कार्यक्रम स्थल, जनदर्शन कार्यक्रम के सम्पूर्ण मार्ग के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ेंः सोनिया को निशिकांत दुबे की खरी खरी, कहा- ‘आप करें तो रासलीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला’

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version