MP News: शिवराज सिंह चौहान को आया हाईकमान से बुलावा, जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात, जानिए मायने

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में नए चेहरे को प्रदेश की कमान देने के साथ सभी को चौंका दिया था. डॉक्टर मोहन यादव के एमपी के सीएम बनने के साथ ही बीजेपी की राजनीति रोचक हो गई है. हाल ही में पूूर्व सीएम शिवराज सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि वो कार्यकर्ताओं से जाकर मिल रहे हैं. उन्होंंने इस बात का भी जिक्र किया था कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे और अपने लिए कुछ भी नहीं मांगेंगे. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया था. इन सब अटकलों और चर्चाओं के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है.

यह भी पढ़ें: Dawood Ibrahim Death News: पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा ठप! क्या दाऊद इब्राहिम मारा गया?

जेपी नड्डा से मिलेंगे शिवराज सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह सोमवार की शाम 7:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली (Delhi) में मुलाकात करेंगे. जानकारी दें कि इससे पहले प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीते रविवार को बीजेपी के दिग्गज भाजपा नेता केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर चुके हैं. रविवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गी और नरेंद्र तोमर शामिल हुए थे.

हालांकि इस बैठक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल नहीं हुए थे. उनके इस बैठक में शामिल ना होने को लेकर तामाम चर्चाओं का दौर चला. इन सब के बीच जेपी नड्डा ने उनको आज दिल्ली बुलाया है.

क्या बोेले शिवराज सिंह चौहान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया है. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात आज शाम 7.30 बजे होनी है. सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. दिल्ली जाने से पहले शिवराज सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी पार्टी कहेगा वहां काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण और महिला हित मेरा प्रिय विषय है. मैं आजीवन पर्यावरण, महिलाओं और बाल कल्याण का काम करता रहूंगा.

 

Latest News

आंध्र प्रदेश में हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी भीषण आग, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले...

More Articles Like This

Exit mobile version