MP Chunav: कांग्रेस ने उग्रवाद, नक्सलवाद की समस्या दी, सीएम योगी ने शाजापुर से साधा विपक्ष पर निशाना

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Elections 2023: आज मिजोरम में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए और छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार काफी तेज है. सभी राजनीतिक दल जोर शोर के साथ चुनाव अभियान में जुटे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे. उन्होंने मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट मांगा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया.

क्या बोले सीएम योगी
जानकारी दें कि मध्य प्रदेश के जनपद शाजापुर के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जमसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद की समस्या दी. भ्रष्टाचार के कारण देश की छवि को धूमिल किया. जब आने वाली पीढ़ी कांग्रेस का इतिहास पढ़ेगी तो तब कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर वे कांग्रेस को छूने के लिए भी नहीं तैयार होगी. कांग्रेस ने हमारे इतिहास को पग-पग पर कलंकित करने का काम किया है. कांग्रेस के समय इतिहास में हमें पढ़ाया जाता था कि अकबर महान हैं, यानि ये महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे.”

उल्लेखनी है कि मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होनी है. जिसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. आज छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग हो रही है. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए वोटिंह हो रही है. वहीं, मिजोरम की सभी विधान सभा सीटों पर वोटिंग जारी है.

यह भी पढ़ें-

8 साल की बच्ची के शरीर पर खुद से लिख जाते हैं ‘राम’ और ‘राधे’ नाम के शब्द, डॉक्टर भी हैरान

Assembly Election: मिजोरम में 15 फीसदी तो छत्तीसगढ़ में अब तक इतने प्रतिशत पड़े वोट, देखिए वोटिंग डाटा

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This