Mukhtar Ansari: सपा नेता ने मुस्लिमों से की ईद न मनाने की अपील, लगाए बैनर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत पर हमदर्दी प्रकट करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता सुधाकर यादव ने मुसलमानों से ईद न मनाने की अपील की है. इसके लिए उन्होंने सपा कार्यालय के बाहर बैनर भी लगाए हैं.

उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर ईदगाह के बाहर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना करें.
मालूम हो कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बीते दिनों बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी.

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव खुद भी रविवार को गाजीपुर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने मोहम्मदाबाद स्थित उनके घर जाएंगे. मुख्तार अंसारी के भाई व बसपा सांसद अफजाल अंसारी को लोकसभा चुनाव में सपा ने गाजीपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले सपा नेता धर्मेंद्र यादव भी मुख्तार अंसारी के परिजनों को सांत्वना देने मोहम्मदाबाद गए थे.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version