Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र आज से होगा शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Parliament Special Session 2023: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है. संसद के इस विशेष सत्र को आज पीएम मोदी संबोधित करेंगे. ये विशेष सत्र आज से 22 सितंबर तक चलेगा. इस विशेष सत्र में सरकार 4 अहम बिलों को संसद की पटल पर रखेगी. इस विशेष सत्र में विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. 5 दिवसीय सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा हंगामा के आसार हैं. सरकार द्वारा 4 बिलों को लेकर संसदीय बुलेटिन में जानकारी दी गई थी.

विपक्ष की ये है मांग
इस विशेष सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने का माहौल बनाया है. इस विशेष सत्र में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से एक मीटिंग की थी. इस मीटिंग में सरकार को घेरने की तैयारी पर रणनीति बनी है. वहीं, इस रणनीति के बाद कांग्रेस की वरिष्ट नेता सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने कुल 9 मुद्दे उठाए हैं, जिस पर इस विशेष सत्र के दौरान चर्चा की बात कही गई है.

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जो पत्र लिखा है लिखा है उसमें महंगाई, किसानों को एमएसपी, अडानी, मणिपुर, हरियाणा हिंसा, जातीय जनगणना, केंद्र और राज्यों में टकराव, चीन सीमा और बाढ़ से राज्यों को हुए नुकसान जैसे मुद्दों को उठाया गया है.

कल से नए संसद भवन में चलेगा सत्र
उल्लेखनीय है कि आज सत्र के पहले दिन संसद का ये विशेष सत्र पुरानी संसद भवन की बिल्डिंग में चलेगा. वहीं, कल से ये नई संसद भवन में कार्यवाही होगी. गणेश चतुर्थी के दिन से नई संसद भवन में कार्रवाही प्रारंभ की जाएगी. रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई संसद भवन में तिरंगा फहराया था. भवन निर्माण के बाद ये पहली बार था जब नई संसद भवन में तिरंगा फहराया गया था.

यह भी पढ़ें-

सबको सम्मान और सुविधा देना ये मोदी की गारंटी है, विश्वकर्मा योजना शुभारंभ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version