PM Modi Jammu Visit: जम्मू पहुंचे PM मोदी, LG मनोज सिन्हा ने किया स्वागत, कुछ देर में लोगों को करेंगे संबोधित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू दौरे पर हैं. प्रधानमत्री जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

मंच पर ये लोग हैं मौजूद
पीएम मोदी जम्मू के एमए स्टेडियम पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में वह जनता को संबोधित करेंगे. मंच पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, सांसद जुगल किशोर शर्मा मौजूद हैं. एलजी मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री का जम्मू एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.

पीएम मोदी को सुनने के लोगों में उत्साह, एमए स्टेडियम फुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए प्रदेश के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. लोगों का हुजूम इतना बढ़ गया है कि एमए स्टेडियम फुल हो चुका है और अब लोगों को जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर में और गुलशन ग्राउंड में जाने के लिए कहा जा रहा है. जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर और गुलशन ग्राउंड में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version