Politics: अखिलेश के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, कह दी बड़ी बात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन पर कटाक्ष किया. अब अखिलेश यादव के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

अखिलेश की कही हुई बात उन्हें ही मुबारक
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश की कही हुई बात उन्हें ही मुबारक. ये सब जानते हैं कि वो सरकार में नहीं हैं, उनकी सरकार न तो केंद्र में है और न ही प्रदेश में है, कुछ देने की हैसियत में नहीं है. उन्होंने जो भी दिया है, वह मैं उन्हें सम्मान के साथ वापस कर दूंगा. मेरे लिए पद नहीं विचार मायने रखता है.

स्वामी प्रसाद ने आगे कहा, ‘दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, किसानों और देश की महिलाओं पर जब भी आघात हुआ, मैने प्रतिवाद किया है.’

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी में उपेक्षा की बात कह राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे. इसके लिए उन्होंने नई पार्टी का नाम और झंडा लॉन्च कर दिया है. वह 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे. नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा. इसके झंडे में नीला, लाल और हरा रंग होगा. हालांकि, सपा नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं.

Latest News

चिकन पुलाव के बाद खाया तरबूज, मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; रिश्तेदार कैसे सलामत ?

मुंबई में फूड पॉइजनिंग का दर्दनाक मामला, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत. तरबूज खाने के बाद बिगड़ी हालत, जांच जारी.

More Articles Like This

Exit mobile version