राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा, पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले शिवराज सिंह चौहान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shivraj Singh Chouhan and JP Nadda Metting: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हाई कमान ने शिवराज सिंह को बुलाया था. इसके बाद वो दिल्ली पहुंचे थे. आज दोनों की मुलाकात हुई. आइए आपको बताते हैं कि वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद क्या बोले.

यह भी पढ़ें: MP News: शिवराज सिंह चौहान को आया हाईकमान से बुलावा, जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात, जानिए मायने

जो कहेगी पार्टी वो करूंगा: शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, वह काम मैं करूंगा, मैं राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा. यदि आप किसी बड़े मिशन पर काम कर रहे हैं, तो पार्टी ही तय करती है कि आप कहां काम करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर शिवराज सिंह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुलाकात की है.

रविवार को वरिष्ठ बीजेपी ने नेताओं ने की थी मुलाकात

उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह की जेपी नड्डा से मुलाकात के पहले बीते रविवार को बीजेपी के दिग्गज भाजपा नेता केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर चुके हैं. रविवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गी और नरेंद्र तोमर शामिल हुए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version