पंजाब में आप को झटका: BJP में शामिल हुए सांसद सुशील रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल ने भी छोड़ी पार्टी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका लगा. बुधवार को पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बीजेपी का दामन थाम लिया. रिंकू को पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी. उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में शामिल हुए. इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था.

दोनों नेताओं के बीजेपी में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे. इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं.

मालूम हो कि रिंकू पिछले वर्ष जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे. वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं. रिंकू पहले कांग्रेस में थे. 27 अप्रैल 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था.

सूत्रों की माने तो भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This