दिल्ली में कांग्रेस को झटकाः 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः राजकुमार चौहान ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मालूम हो कि वह शीला दीक्षित की सरकार में 15 साल मंत्री रहे हैं. वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से आहत थे. कांग्रेस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा है.

राजकुमार चौहान ने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को इस्तीफे का मुख्य कारण बताया है. मालूम हो कि इस बार दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. इसमें आप ने चार और कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं.

Latest News

नेपाल में हादसा: दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौत, एक घायल

Nepal Helicopter Crash: नेपाल से हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया...

More Articles Like This