‘चवन्नी से रुपया’ वाला बयान शर्मनाक, जाट समाज से मांगे माफी, मायावती ने सपा पर बोला हमला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mayawati: समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बसपा प्रमुख मायावती ने जुबानी हमला बोला है. उन्होंने सपा प्रमुख के राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और उसके नेता को लेकर दिए गए ‘चवन्नी से रुपया बना दिया’ वाले बयान को अमर्यादित और शर्मनाक बताया है. मायावती ने कहा कि इस बयान के लिए सपा नेतृत्व को रालोद, उसके नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के परिवार के साथ जाट समाज से भी माफी मांगनी चाहिए.

मायावती ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में विरोधी दलों के साथ-साथ सहयोगी दलों के प्रति भी संकीर्णता और जातिवादी रवैया रहा है. उनके अनुसार, इसका राजनीतिक लाभ कई मौकों पर भाजपा को मिला और धर्मनिरपेक्ष ताकतें कमजोर हुईं.

बसपा सुप्रीम ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

बसपा सुप्रीमो ने 1993 में सपा-बसपा गठबंधन बनने और बाद में टूटने का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ. मायावती ने इसे अपने खिलाफ हत्या के षड्यंत्र से जोड़ते हुए सपा पर गंभीर आरोप लगाए. मायावती ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद गठबंधन टूट गया और यह सपा के अहंकारी तथा स्वार्थी रवैये का परिणाम था.

मायावती ने पीडीए को लेकर भी साधा निशाना

बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपने राजनीतिक हित के अनुसार पीडीए में ‘पी’ की अलग-अलग व्याख्या करती है. साथ ही उन्होंने सपा की पिछली सरकारों पर दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और सवर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मणों, के हितों की अनदेखी तथा कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से सपा को सत्ता से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि सर्वसमाज उसकी कथित संकीर्ण एवं जातिवादी राजनीति से सावधान रहे.

Latest News

चंडीगढ़ में मंत्री के आवास के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन, पुलिस पर जबरन हिरासत में लेकर हटाने का आरोप

Punjab: चंडीगढ़ में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सरकारी आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना देने...

More Articles Like This