UP By Election: भूपेंद्र चौधरी बोले- UP में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं, सपा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP By Election: रविवार को लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री के मन की बात का रेडियो प्रसारण सुना. उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वोकल पॉर लोकल की बात की. उन्होंने डिजिटल अरेस्ट पर बात की. लोगों को सावधान और जागरूक रहने की अपील की.

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी ने इस बारे में भी बात की है कि आज कैसे दुनिया भारत की कला और संस्कृति को स्वीकार कर रही है. प्रधानमंत्री ने साइबर फ्रॉड और डिजिटल गिरफ्तारी के बारे में भी बात की.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने यूपी की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम सभी सीटें जीतेंगे. यूपी में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है. यहां तक कि ‘साइकिल’ (समाजवादी पार्टी) भी उनका साथ छोड़ चुकी है. भाजपा सभी सीट जीतेगी.

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version