UP News: CM योगी का निर्देश, बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों की करें मदद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें.

प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए
मुख्यमंत्री ने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए.

सीएम योगी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version