UP News: UP में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख आई सामने! RLD कोटे से एक मंत्री बनना तय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख सामने आ गई है. जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. सूत्रों की माने तो 10 मार्च तक योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. इसमें आरएलडी कोटे से एक मंत्री बनेंगे.

मंत्रिमंडल विस्तार दो-चार दिनों में या फिर यूं कहें कि कभी भी हो सकता है. अपना दल (एस) की तरह रालोद का मंत्री बनने के अलावा ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान के साथ ही बीजेपी में शामिल कुछ और नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है.

विधानमंडल के बजट सत्र के बाद योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. आसार हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार व्यापक फेरबदल की बजाय सीमित होगा. घोसी विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद भी भाजपा की ओर से विधान परिषद भेजे गए दारा सिंह चौहान और एनडीए में फिर शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है.

राजभर के एनडीए और दारा सिंह चौहान के सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से ही दोनों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं. घोसी उपचुनाव में मिली हार के बाद चौहान और राजभर दोनों निशाने पर थे.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version