Uttarakhand: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और मालचंद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद आज भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे.

कांग्रेस में नहीं रुक रहा इस्तीफे का सिलसिला
कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था. आज पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिस पार्टी ने सजवाण को 20 वर्षों तक शीर्ष नेतृत्व में रखा, दो बार विधायक बनाया, उसे छोड़कर जाना कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं को निराश करता है.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This

Exit mobile version