अपने खेल को लेकर समर्पित दिखे अर्जुन तेंदुलकर, शादी के अगले ही दिन मैदान में उतरे

Mumbai: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के अगले ही दिन फिर से क्रिकेट के मैदान में उतर गए. इससे साफ पता चलता है कि उनका पूरा ध्यान इस समय क्रिकेट पर है और वह अपने खेल को लेकर कितने समर्पित हैं. शादी के बाद भी अर्जुन ने अपने क्रिकेट शेड्यूल को नहीं रोका.

प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा प्रदर्शन

5 मार्च को शादी करने के बाद वह 6 मार्च को ही मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए टी20 कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने पहुंच गए. इस मैच में अर्जुन ब्लू टीम की ओर से मुंबई कस्टम के खिलाफ मैदान पर उतरे. हालांकि इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा.

अब अर्जुन का पूरा ध्यान क्रिकेट पर

अर्जुन ने 14 गेंदों का सामना करते हुए केवल 9 रन बनाए. फिर भी शादी के तुरंत बाद मैदान पर लौटना उनके खेल के प्रति समर्पण को दिखाता है. शादी के बाद अब अर्जुन तेंदुलकर का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है. आने वाले IPL 2026 सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. अब फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन में अर्जुन अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करेंगे.

क्रिकेट में बना पाते हैं बड़ी पहचान?

अब देखने वाली बात होगी कि आगामी आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेट में बड़ी पहचान बना पाते हैं? अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. अर्जुन ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से 5 मार्च को शादी की. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी साउथ मुंबई के मशहूर द सेंट रेगिस होटल में हुई.

क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल

यह शादी काफी भव्य रही, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. अर्जुन की शादी में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए. इनमें एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जहीर खान, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर जैसे नाम शामिल रहे. इन सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

नई जिंदगी की शुभकामनाएं

क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी इस शादी में पहुंचीं. इनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे सितारे शामिल थे. सभी ने अर्जुन और सानिया को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें. Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम को बड़ी राहत, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

Latest News

अमेरिका में रोजी-रोटी पर संकट, 92,000 नौकरियां खत्म, रोजगार में गिरावट, बढ़ी बेरोजगारी

Washington: अमेरिका की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. देश में गरीबी से बुरा हाल है. अमेरिका में लोगों की...

More Articles Like This

Exit mobile version