Asian Games 2026: एशियाई खेलों का हुआ समापन, कतर को सौंपी गई अगली मेजबानी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Asian Games 2026 closing ceremony: जापान के आईची नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुए एशियन गेम्‍स 2026 का आज समापन हो गया है. वहीं, अगले एशियाई खेलों की मेजबानी कतर करेगा, जिसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा सौंप दिया गया है. क्‍लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक नीरू ढांडा रहीं. बता दें कि नीरू ने 20वें एशियाई खेलों में दो गोल्‍ड मेडल और एक टीम सिल्‍वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. क्‍लोजिंग सेरेमनी के मौके पर ओसीए के झंडे को भी झुका दिया गया.

फहराया गया जापान का झंडा

एशियाई खेलों का समापन समारोह के दौरान जापानी सेल्फ-डिफेंस फोर्स देश का झंडा फहराने के लिए एक साथ आए हैं. इस दौरान जापान का राष्ट्रगान भी गाया गया, साथ ही क्लोजिंग सेरेमनी में ऐची प्रीफेक्चर के गवर्नर हिदेकी ओमुरा और उनके साथ ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी ने एथलीटों को संबोधित करते हुए उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की.

टॉप पर रहा चीन

20वें एशियाई खेलों में 341 पदक के साथ चीन मेडल टैली में सबसे ऊपर रहा, जिसमें 161 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते. वहीं, 269 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर जापान रहा, जिसमें 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. जबकि दक्षिण कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा, इसमें 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज मेडल थे.

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version