इन क्रिकेटर्स के प्यार में दीवानी हुईं ये बॉलीवुड की हसीनाएं, देखिए लिस्ट

Must Read

Bollywood Actress and Cricketer: बॉलीवुड हसीनाओं का नाम अक्सर क्रिकेटर्स के साथ जोड़ा जाता है. इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर उर्वशी रौतेला जैसी अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल हो चुका है. इन्हीं हसीनाओं में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी थीं, जिन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेसे ने क्रिकेटर्स को अपना लाइफ पार्टनर बनाया.

शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान पटौदी
इस ट्रेंड की शुरुआत सबसे पहले अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने किया था. खान पटौदी से अफेयर के बाद शर्मिला टैगोर ने उनसे निकाह कर लिया था. हालांकि, इन दोनों के रिश्ते के लिए उनके घर वाले तैयार नहीं थे. लेकिन फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. खान पटौदी ने अपने रिश्ते को अंत तक संभाले रखा. बता दें, इनके तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा, और सोहा अली खान हैं.

संगीता बिजलानी – मोहम्मद अजहरुद्दीन
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं संगीता बिजलानी का नाम भी क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ जुड़ा. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. बता दें, क्रिकेटर अजहरुद्दीन पहले से ही शादी-शुदा थे. उन्होंने अपनी पहली पत्नी नौरान से तलाक लेकर संगीता से शादी की थी. लेकिन इन दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया.

सागरिका घाटगे – जहीर खान
चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी क्रिकेटर जहीर खान को अपने जीवन साथी के रूप में चुना. हालांकि शादी से पहले दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ी थीं. लेकिन दोनों ने मुंबई की कोर्ट में गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया था. आज दोनों एक साथ काफी खुश नजर आते हैं.

गीता बसरा – हरभजन सिंह
इस लिस्ट में एक्ट्रेस गीता बसरा का भी नाम शामिल है. गीता ने क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं एक अच्छे पेरेंट्स भी बन चुके हैं.

हेजल कीच – युवराज सिंह
एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी भारत के धुरंधर क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अपना घर बसा लिया. दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया. इसके बाद 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे. इनकी शादी पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से हुई थी. 25 जनवरी 2022 को हेजल ने एक बेटे ओरियन को जन्म दिया था.

अनुष्का शर्मा – विराट कोहली
अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी क्रिकेट के किंग विराट कोहली से शादी कर ली. हालांकि लोगों ने शादी के पहले अनुष्का को काफी ट्रोल भी किया था. लोगों का कहना था अनुष्का विराट के लिए अनलकी हैं, लेकिन विराट ने अनुष्का को बचाते हुए हेटर्स को जवाब दिया था. और वाकई अनुष्का विराट के लिए काफी लकी साबित हुई. दोनों एक बच्ची के पेरेंट्स भी बन चुके हैं.

आथिया शेट्टी – केएल राहुल
क्रिकेटर्स से शादी करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी का नाम भी शामिल है. आशिया खुद भी एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन अभी तक उनकी फिल्में कुछ ज्यादा नहीं चली. आथिया शेट्टी ने भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल को डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली थी.

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरदीना हुआ महंगा, कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस का त्योहार है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This