लॉर्ड्स में रोमांचक मुकाबला आज, सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगी भारत की शेरनियां

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ENG-W vs IND-W: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स में दूसरा वनडे मैच खेला जाना है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच चार विकेट से अपने नाम किया था. ऐसे में मेजबान इंग्लैंड के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा.

बल्लेबाजों के लिए मददगार है लॉर्ड्स की पिच

क्रांति गौड़ इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दो विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. इनके अलावा भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधाना और श्री चरणी से खासा उम्मीदें होंगी. हालांकि, भारत को सोफिया डंकले, नैट साइवर-ब्रंट, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स और चार्ली डीन के खिलाफ रणनीति बनाकर उतरना होगा, जो पहले वनडे में शानदार खेल दिखा चुकी हैं. लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. हालांकि, यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. रात में ओस पड़ने की संभावना के चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को लॉर्ड्स में मैच के दौरान बारिश की आशंका है. बारिश के चलते मैच को रोकना भी पड़ सकता है.

दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत-इंग्लैंड के बीच (ENG-W vs IND-W) दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. टीम इंडिया ने साउथैम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मैच को चार विकेट से जीता था. इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती मुकाबले में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदें शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज, वनडे वर्ल्ड की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 22 जुलाई को खेला जाना है.

ENG-W vs IND-W टीम

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसबनीस, यास्तिका भाटिया, सयाली सतघरे.

इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (डब्ल्यू), एम्मा लैंब, नेट साइवर-ब्रंट (सी), सोफिया डंकले, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, मैया बाउचियर, एम अर्लॉट, एलिस कैप्सी.

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल के आक्रामक रवैए से भारत को लॉर्ड्स में मिली हार, पूर्व बल्लेबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version