जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकियों की तलाश में 10 जगहों पर तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः आतंक से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कई जगहों पर तलाशी अभियान जारी है. अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग एक आतंकी मामले के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर तलाशी ले रही है.

अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) द्वारा कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 जगहों पर तलाशी अभियन चलाया जा रहा है. आतंकवादी स्लीपर सेल और भर्ती मॉड्यूल का पता लगाने के लिए तलाशी ली जा रही है.

उन्होंने बताया कि सीआईके की तलाशी गंदेरबल में छह, बडगाम में दो और पुलवामा व श्रीनगर में एक-एक जगह पर ली जा रही है.

Latest News

Maruti Suzuki Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले मारुति की कारें हुईं महंगी, चुनिंदा मॉडल पर ₹20,000 तक बढ़े दाम

त्योहारी सीजन से पहले मारुति सुजुकी ने चुनिंदा कार मॉडल्स की कीमतों में ₹20,000 तक बढ़ोतरी की है. कंपनी ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है.

More Articles Like This

Exit mobile version