एक्शन में हरियाणा सरकार, कंडम स्टेडियम में प्रैक्टिस बंद, फर्जी खेल नर्सरियों पर भी अब पूरी से तरह रोक

Haryana: हरियाणा में जर्जर स्टेडियम के पोल गिरने से दो खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत के बाद राज्य की सरकार एक्शन में आ गई है. प्रदेश में अब किसी भी स्टेडियम या खेल मैदान की दशा कंडम पाई गई तो वहां किसी भी प्रकार की खेल गतिविधि या अभ्यास की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी. पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में समीक्षा बैठक के दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेशभर में स्टेडियमों और खेल परिसरों के उन्नयन, मरम्मत और पुनर्विकास के लिए 114 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.

अब प्रदेशव्यापी खेल पुनर्जागरण की घोषणा

बता दें कि हाल ही में दो खिलाड़ियों की दर्दनाक मौतों ने खेल अवसंरचना की वास्तविक स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा किया था. सरकार ने इसे निर्णायक मोड़ मानते हुए अब प्रदेशव्यापी खेल पुनर्जागरण की घोषणा कर दी है. खेल राज्यमंत्री ने बताया कि जिला खेल परिषदों को भी निर्देश दिया गया है कि उनके पास उपलब्ध राशि का बड़ा हिस्सा जिला स्तरीय मैदानों के कायाकल्प में लगाया जाए. उन्होंने कहा कि तीन महीनों में मैदानों की तस्वीर बदलती दिखेगी.

चार कैटेगरी में वर्गीकृत

खेल विभाग सभी स्टेडियमों का वैज्ञानिक सर्वे कर उन्हें चार कैटेगरी में वर्गीकृत करेगा. ए ग्रेड-उत्कृष्ट एवं अभ्यास योग्य, बी ग्रेड- सामान्य, खेलने योग्य, सी ग्रेड- मरम्मत के बाद उपयोग योग्य, डी ग्रेड- पूरी तरह बंद, खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधित.

सभी खेल मैदानों और स्टेडियमों की तत्काल संयुक्त जांच

गौतम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद और हुडा के अंतर्गत आने वाले सभी खेल मैदानों और स्टेडियमों की तत्काल संयुक्त जांच की जाए और विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए. लापरवाही पर संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय होगी.

फर्जी खेल नर्सरियों पर अब पूरी तरह रोक

राज्यमंत्री राज्यमंत्री ने कहा कि खेल सुविधाओं के सुधार के साथ ही फर्जी खेल नर्सरियों पर अब पूरी तरह रोक लगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि वह स्वयं प्रगति रिपोर्ट की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि ढिलाई की कोई गुंजाइश न रहे. बैठक में निदेशक संजीव वर्मा, अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक सहित जोन और जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें. जेलेंस्की को बडा झटका, खास कार्यालय प्रमुख ने दिया इस्तीफा, गहरे राजनीतिक संकट में पहुंच गया यूक्रेन

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version