आज होगी भारत और आस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी!

ICC ODI World Cup 2023: 5 अक्टूबर से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है. आज यानी 8 अक्टूबर को भारत और आस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा. ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है. आइए बताते हैं दोनों टीमों के आपस में रिकॉर्ड क्या रहे हैं. जानते हैं पिच रिर्पोट और संभावित प्लेइंग 11 के बारे में.

कैसी है चेपॉक की पिच
अगर हम बात करें चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की, तो चेपॉक की पिच गेंदबाजी के अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मिलती है. यहां बाउंड्री भी दूरी पर है, जिसके कारण बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी कठिनाई होती है.

बारिश होने की है संभावना
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार यानी आज मैच के दौरान 55 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. तापमान की बात करें तो दिन के दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, शाम होते-होते तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

क्या कहते हैं आकड़े
चेपॉक स्टेडियम के पुराने रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां अबतक कुल 22 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इसमें पहले बल्लेबाजी करने वालों की झोली में 14 मुकाबलों में जीत आई है. वहीं, 8 मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीत का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.

इस टीम का पलड़ा रहेगा भारी
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों पर गौर करें, तो दोनों टीमों के बीच विश्व कप में 12 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, भारत की झोली में केवल 4 मैच आए हैं. इस रिकॉर्ड के हिसाब से भारत के लिए ये मुकाबला कठिन होगा. हालांकि, हाल ही में हुए आस्ट्रेलिया सीरीज में मिली जीत से भारतीय खिलाड़ीयों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इसलिए वो दोगुने उत्साह के साथ खेलने उतरेंगे.

ये हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल/ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एडम जम्पा.

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन दिख जाए ये चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, मिलेगी अथाह संपत्ति

Dhanteras 2026: सनातन धर्म में दिवाली से पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version