IPL 2026: DC के सामने अपने घर में PBKS का विजय रथ रोकने की चुनौती, हेड-टू-हेड में कौन आगे?

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 DC Vs PBKS: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला रविवार को दोपहर 3:30 से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा. अपने घरेलू मैदान पर डीसी जीत की राह पर लौटने के इरादे से खेलेगी.

दिल्ली ने 4 मैचों में हारे 3 मैच

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले 4 मैचों में 3 में हार का सामना करना पड़ा है. डीसी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 47 रन से गंवाया था. टीम सीजन में 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर छठे स्थान पर है. डीसी अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लक्ष्य के साथ खेलेगी, जो आसान नहीं होने वाला है. पंजाब के खिलाफ डीसी को जीत के लिए कप्तानी, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

पंजाब का प्रदर्शन रहा शानदार IPL 2026 DC Vs PBKS

पंजाब किंग्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. पंजाब 6 मैचों में 5 जीत और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 11 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है. पंजाब की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित हैं, और डीसी की उसके घर में कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है.

जानिए मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन बहुत गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है. डीसी-पीबीकेएस मैच में भी रनों की बारिश हो सकती है.

जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच सीजन का यह पहला मुकाबला है. अब तक खेले गए 35 मुकाबलों में दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. एक मैच का परिणाम नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: अपने घरेलू मैदान पर SRH से हिसाब बराबर करने उतरेगी RR, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Latest News

Apple Pay: भारत में सितंबर-अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है Apple Pay, शुरुआत में नहीं मिलेगा UPI सपोर्ट!

Apple भारत में Apple Pay लॉन्च करने की तैयारी कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्विस सितंबर के अंत या अक्टूबर 2026 की शुरुआत में आ सकती है, लेकिन शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं मिलेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version