Para Athletics Championships: पैरा ए‍थलेटिक्स में भारत का जलवा, दीप्ती जीवनजी ने रिकॉर्ड बनाकर जीता स्वर्ण पदक

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Para Athletics Championships; Deepthi Jeevanji: वर्ल्‍ड पैरा ए‍थलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2024 में भारत की 20 वर्षीय एथलीट दीप्‍ती जीवनजी ने रिकॉड बनाते हुए गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया है. एथलीट दीप्‍ती ने टी-20 के 400 मीटर की दौड़ को 55.07 सेकेंड में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है. इसके साथ दीप्ती ने अमेरिकी एथलीट ब्रेना क्‍लार्क का बनाया रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्‍होंने पिछले साल पेरिस में हुए वर्ल्‍ड पैरा ए‍थलेटिक्‍स चैंपियनशिप में बनाया था.

अमेरिका की एथलीट ब्रेना क्लार्क ने पेरिस की वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 55.12 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया, जो अब टूट गया. वहीं पेरिस में तुर्की की आयसेल ओन्डर ने 55.19 सेकेंड के साथ दूसरे नंबर पर और इक्वाडोर की लिजानशेला एंगुलो 56.68 सेकेंड में तीसरे स्‍थान के साथ रेस खत्म की थी.

दीप्‍ती ने इससे पहले बनाया था एशियाई रिकॉर्ड  

एथलीट दीप्‍ती ने पैरा एथलेटिक्‍स में भारत का तिरंगा लहराया है. उन्‍होंने इससे पहले रविवार को हुए हीट में 56.18 सेकेंड का वक़्त लेकर फाइनल में जगह बनाया. दीप्‍ती ने 56.18 सेकेंड के साथ एशियाई रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन अब दीप्ति ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए भारत की झोली में स्‍वर्ण पदक डाल दिया. उन्‍होंने 20 साल की उम्र में पहला वर्ल्ड टाइटल जीता है. बता दें कि उन्होंने 2022 में दौड़ना शुरू किया था.

भारत की झोली में अब तक चार मेडल

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में अब तक भारत की झोली में कुल चार पदक आ चुके हैं. दीप्ति ने भारत को पहला गोल्ड दिलवाया. इससे पहले एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल आए थे. मालूम हो कि वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 की शुरुआत 17 मई, शुक्रवार से हुई थी और इसका समापन 25 मई, शनिवार को होगा.

ये भी पढ़ें :- लोकतंत्र के महापर्व का 5वां चरण, मतदान करने पहुंच रहे बी टाउन के सितारे; देखिए

 

Latest News

India A vs USA: नारायण जगदीशन ने मचाया तूफान, तिलक वर्मा–आयुष बडोनी ने भी जमकर बरसाए छक्के

वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया A के Narayan Jagadeesan ने 49 गेंदों में शतक जड़ा. Tilak Verma ने फिटनेस साबित की, जबकि Ayush Badoni की फिफ्टी से टीम ने 238 रन बनाए.

More Articles Like This