पीएम मोदी ने आर अश्विन के संन्यास पर लिखा भावुक पत्र, कहा- ‘आपने कैरम बॉल से कर दिया बोल्ड’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लिया. मैच के बाद अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर बताया, वह इंटरनेशनल क्रिकट को अलविदा कह रहे हैं. अश्विन ने के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. अश्विन के संन्यास की किसी ने उम्मीद नहीं की थी. सभी ने अश्विन को आगे के जीवन को लेकर बधाई दी. इसी बीच, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अश्विन के भारतीय क्रिकेट के योगदान को याद किया है.

पीएम मोदी ने अश्विन के लिए लिखा पत्र

पीएम मोदी ने अश्विन के लिए एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने ऑफ स्पिनर की प्रतिबद्धता को सलाम किया है. पीएम मोदी ने अश्विन की जमकर तारीफ की है और उन्हें भारत के महान खिलाड़ियों में से एक बताया है. पीएम मोदी ने खासकर अश्विन के टी20 वर्ल्ड कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ लेग साइड पर छोड़ी गई वाइड गेंद को लेकर उनकी चपलता की तारीफ के पुल बंधे हैं.

Latest News

राजस्थान में हादसा: तेज आवाज के साथ फटा कार का टायर, खामोश हुई चार श्रद्धालुओं की जिंदगी

Rajasthan Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शुक्रवार की सुबह दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय...

More Articles Like This

Exit mobile version