‘खिलाड़ियों को ऐसे इंसान की ज़रूरत नहीं, जो पीठ पीछे बातें करे…’, श्रीसंत ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S. Sreesanth: टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं, इस बार भी उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को गंभीर की नहीं, बल्कि एमएस धोनी जैसे मेंटॉर की जरूरत है. श्रीसंत के इस बयान को लेकर क्रिकेट जगत में हलचल मच गए है.

2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे गंभीर

बता दें कि जुलाई 2024 में गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बने. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम कई आईसीसी टूर्नामेंट जीती. हालांकि, घरेलू मैदान पर कुछ सीरीज में टीम का प्रदर्शन ख़राब रहा.

S. Sreesanth ने दिया विवादित बयान

एक इंटरव्यू के दौरान S. Sreesanth ने कहा कि खिलाड़ियों को ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जिसकी वे इज्जत करें, न कि ऐसे इंसान की जो पीठ पीछे बातें करे या टीवी पर खुद को चमकाने की कोशिश करे. इस दौरान जब पूर्व क्रिकेटर से सवाल किया गया कि टीम इंडिया घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ संघर्ष क्यों कर रही. इस पर श्रीसंत ने कहा  “कोच कौन था?  ‘कोच को बदलो टीम इंडिया को कोच नहीं, मेंटॉर की जरूरत है.’ उन्होंने कहा, ‘लोग कुछ भी कहें, लेकिन धोनी की मानसिकता और अपने खिलाड़ियों में उन्होंने जो भरोसा जगाया, वही टीम की सफलता की असली कुंजी थी.’

खिलाड़ियों के योगदान को सबसे अहम बताया

श्रीसंत ने आगे कहा, ‘खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीतते हैं, कोच नहीं. खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते हैं, इसलिए क्रेडिट उन्हें ही मिलना चाहिए.’ 2026 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडियी का उदाहरण देते हुए श्रीसंत ने कहा, ‘अगर संजू ने परफॉर्म नहीं किया होता, अगर सूर्यकुमार यादव ने अच्छी कप्तानी नहीं की होती, या अगर गेंदबाजी बदलाव सही समय पर नहीं किए गए होते, तो क्या हम जीत पाते? क्या कोच मैदान पर फैसले ले रहा था?’

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मेक्सिको, दूसरे लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version