World Cup से पहले तिलक वर्मा की जोरदार वापसी! प्लेइंग इलेवन का बदला समीकरण, जानिए किस खिलाड़ी की छुट्टी तय ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tilak Varma comeback before T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच (IND vs USA warm up match) में प्रभावशाली बल्लेबाजी कर अपनी फिटनेस साबित की है. उनकी इस पारी के बाद सेलेक्टर्स का भरोसा मजबूत हुआ है और टीम में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है.

गौरतलब है कि तिलक लंबे समय से ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी देखकर कहीं से भी नहीं लगा कि वह हाल ही में चोट से उबरकर लौटे हैं. वहीं मैच से पहले तिलक ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया था. उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि रवि बिश्नोई के साथ गेंदबाजी का भी अभ्यास किया, जिससे उनकी तैयारी साफ नजर आई.

Tilak Verma ने दिखाई फिटनेस और फॉर्म

करीब एक महीने के बाद मैदान पर लौटे तिलक ने मैच में चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए. रिवर्स स्वीप के जरिए उन्होंने दमदार छक्के जड़े. हालांकि वह 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इस छोटी सी पारी में ही उन्होंने सेलेक्टर्स को साफ संकेत दे दिया कि भारतीय टीम में नंबर-3 की भूमिका के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं. उनकी यह पारी टीम के आत्मविश्वास को नई मजबूती देने वाली रही.

ईशान या संजू किसको मिलेगी जगह?

तिलक की वापसी ने एक बात तो साफ कर दी है लेकिन दूसरे ओपनर और विकेटकीपर के पायदान के लिए मुकाबला कड़ा हो गया है. संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दिए हैं. वहीं ईशान किशन ने मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया है.

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इशारा किया है कि 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में अभियान शुरू होने से पहले तस्वीर साफ हो जाएगी कि ईशान किशन और संजू सैमसन में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा. फिलहाल टीम मैनेजमेंट के रुख को देखें तो ईशान किशन का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

वॉशिंगटन सुंदर का बैकअप कौन ?

टीम के सामने एक और बड़ी चुनौती ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस है. सुंदर अभी रिकवरी मोड में हैं इसलिए टीम मैनेजमेंट ‘प्लान-बी’ तैयार रख रहा है. रवि बिश्नोई को आजमाया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में अच्छे विकेट चटकाए हैं.

दिलचस्प यह रहा कि अभ्यास मैच के दौरान तिलक वर्मा, रियान पराग और आयुष बदोनी से भी गेंदबाजी कराई गई. टीम मैनेजमेंट की मंशा है कि जरूरत पड़ने पर ये बल्लेबाज भी कुछ ओवर निकालने में सक्षम हों.

7 फरवरी को साफ हो जाएगी तस्वीर

अब सभी की निगाहें 7 फरवरी पर टिकी हैं, जब टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम से अपने अभियान का आगाज करेगी. USA के खिलाफ पहले ग्रुप मुकाबले में ही यह साफ हो जाएगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्लेइंग एलेवन में किसे जगह मिलती है और कौन बाहर रहता है. वहीं तिलक वर्मा की दमदार वापसी ने टीम के माहौल में नई ऊर्जा भर दी है.

यह भी पढ़े: बाराबंकी में धमकी NIA-ATS की टीम, आतंकवादी कनेक्शन की जांच में एक की गिरफ्तारी, घर में छापेमारी

Latest News

SIR के मुद्दे पर राष्ट्रीय हित की जगह वोट बैंक की राजनीति कर रही है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। लोकतंत्र की जड़ों पर जब भी प्रहार होता है, तब-तब राष्ट्र को सच के साथ खड़े नेतृत्व की...

More Articles Like This