Share Market Holiday: गणेश चतुर्थी के चलते 14 सितंबर 2026 को BSE और NSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी. इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स में कारोबार नहीं होगा, जबकि कमोडिटी और EGR सेगमेंट में शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू होगी.
सोने और चांदी के वायदा बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां सोना मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया, वहीं चांदी शुरुआती बढ़त के बाद कमजोरी का शिकार हो गई. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से निवेशकों को अलग-अलग संकेत मिले हैं.
वैश्विक तनाव के बीच घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स पर सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी में 5,900 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
सेबी ने गोल्ड और सिल्वर ETF के वैल्यूएशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब फिजिकल गोल्ड और सिल्वर की कीमतें घरेलू बाजार के अनुसार तय होंगी, जिससे NAV और रिटर्न प्रभावित हो सकते हैं.