पश्चिम एशिया तनाव का असर: सोने-चांदी के दाम में उछाल, चांदी 5,000 रुपये से ज्यादा चढ़ी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: वैश्विक तनाव और बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच गुरुवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दिखी, लेकिन बाद में इसमें सुधार आया. वहीं चांदी की कीमतें शुरुआती गिरावट से उबरकर तेजी के साथ ऊपर पहुंच गईं.


एमसीएक्स पर सोने में तेजी

खबर लिखे जाने तक दोपहर करीब 1:36 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 361 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया.

सोने ने दिन की शुरुआत 1,62,799 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से की थी, जो इसके पिछले बंद भाव 1,61,789 रुपये से ज्यादा था. हालांकि बाद में वैश्विक बाजार से कमजोर संकेत मिलने के कारण इसमें थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली.


विशेषज्ञों ने बताया मजबूत स्तर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक 1,56,000 से 1,57,000 रुपये का स्तर सोने के लिए मजबूत मांग क्षेत्र बना हुआ है. जब तक कीमतें इस स्तर के ऊपर बनी रहती हैं, तब तक मध्यम अवधि में तेजी का रुझान बरकरार रह सकता है.

विश्लेषकों का मानना है कि अगर सोना 1,65,000 रुपये के स्तर से ऊपर मजबूती के साथ निकलता है, तो आगे यह 1,75,000 से 1,80,000 रुपये तक की नई तेजी दिखा सकता है.


चांदी में जोरदार उछाल

दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी सत्र के दौरान तेज उछाल देखने को मिला. एमसीएक्स पर मई डिलीवरी वाली चांदी 5,911 रुपये यानी 2.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,74,402 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.

चांदी ने 2,69,212 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी, जो इसके पिछले बंद भाव 2,68,491 रुपये से थोड़ा ज्यादा था.


वैश्विक बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत गिरकर 5,165.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.2 प्रतिशत गिरकर 5,171.40 डॉलर प्रति औंस पर रहे. स्पॉट सिल्वर लगभग स्थिर रहकर 85.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया.


कमजोर हुआ रुपया

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारतीय रुपया भी दबाव में नजर आया. गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 0.3 प्रतिशत गिरकर 92.3575 के स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड निचला स्तर है. इससे पहले इसी सप्ताह रुपया 92.3475 के स्तर तक गिरा था, जिसे गुरुवार को पार कर लिया गया.

यह भी पढ़े: भाई हो तो ऐसा! दुबई से आए भाइयों ने बहन के घर भरा करोड़ों का मायरा, कैश-सोना-चांदी देख दंग रह गए लोग

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This