अभिनेता हरि मुरली का महज 27 साल की उम्र में निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी पहचान

Must Read

Mumbai: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ 4 साल की उम्र से ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पहचान बनाने वाले अभिनेता हरि मुरली का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरि मुरली कन्नूर जिले के पय्यान्नूर स्थित अपने घर में मृत पाए गए. परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. हरि मुरली के अचानक निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कम उम्र में ही मिली लोकप्रियता और फिर अचानक हुए इस दुखद निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग बेहद सदमे में हैं. हर कोई उन्हें एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में याद कर रहा है.

40 टेलीविजन सीरियल्स में किया अभिनय

उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था. उन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र में टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू कर दिया था. शुरुआती दौर में उन्होंने लगभग 40 टेलीविजन सीरियल्स में अभिनय किया और अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान खींचा. बाद में उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. उन्होंने मलयालम सुपरस्टार Mammootty और Mohanlal के साथ भी काम किया, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में काफी पहचान मिली.

करीब 10 से 15 फिल्मों में किया काम

हरि मुरली ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया और अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने करीब 10 से 15 फिल्मों में काम किया. इनमें Rasikan, Annan Thambi, Madampi, Pattanathil Bhootham और Ulagam Chuttum Valiban जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था.

पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला

कई सफल फिल्मों में काम करने के बाद हरि मुरली ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला किया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. बाद में उन्होंने फिल्म Amar Akbar Anthony में एक छोटा सा रोल किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह अलविदा कह दिया. एक्टिंग से दूर होने के बाद हरि मुरली ने पर्दे के पीछे काम करना शुरू किया. उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की पढ़ाई पूरी की और एक VFX आर्टिस्ट के रूप में काम करने लगे.

इसे भी पढ़ें. भाई हो तो ऐसा! दुबई से आए भाइयों ने बहन के घर भरा करोड़ों का मायरा, कैश-सोना-चांदी देख दंग रह गए लोग

Latest News

‘4 मई दीदी गई…’, Bengal Election पर फलोदी सट्टा बाजार का महा-यू-टर्न, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई ममता बनर्जी की टेंशन!

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों से पहले सट्टा बाजार ने चौंकाने वाला यू-टर्न लिया है. BJP को बहुमत और ममता बनर्जी की सीट पर कड़ी टक्कर का दावा.

More Articles Like This