होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने LPG सप्लाई को सुरक्षित रखने की तैयारी तेज कर दी है. देश में LPG उत्पादन करीब 4,000 टन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है, जबकि अमेरिका से LPG आयात की हिस्सेदारी 53% तक पहुंच गई है.
सरकारी तेल विपणन कंपनियों की कमाई पर LPG अंडर-रिकवरी का दबाव बढ़ा है. CareEdge Ratings के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में तीन प्रमुख OMCs को करीब 13,700 करोड़ रुपए की संयुक्त अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.