भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 800 अंक तक टूट गया जबकि निफ्टी 23,100 के करीब फिसल गया. कुछ ही घंटों में निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.
इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में 2.5% से अधिक की गिरावट देखने को मिली. मुनाफावसूली, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका की टैरिफ नीति को लेकर बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं ने बाजार पर दबाव बनाए रखा. पूरे सप्ताह के...