Boat Party Speakers: अगर घर पर छोटी-मोटी गैदरिंग, हाउस पार्टी या कराओके सेशन का प्लान है, तो boAt के पार्टी स्पीकर कई फीचर्स के साथ आते हैं. ये सिर्फ म्यूजिक सुनने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें कराओके सपोर्ट, वायरलेस माइक्रोफोन, RGB लाइटिंग और इन-बिल्ट DJ इफेक्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. boAt ने अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से PartyPal सीरीज में चार स्पीकर पेश किए हैं. इनमें boAt PartyPal 650, boAt PartyPal Ultra, boAt PartyPal Nova और boAt PartyPal 600 Plus शामिल हैं.
इन सभी मॉडल्स में पावर आउटपुट, बैटरी बैकअप और कनेक्टिविटी के हिसाब से अंतर है. इनमें TWS यानी True Wireless Stereo सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से कम्पैटिबल स्पीकर्स को पेयर कर बड़ा साउंड आउटपुट लिया जा सकता है. इनमें PartyPal 650 और PartyPal 600 Plus ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं, जबकि PartyPal Ultra और PartyPal Nova ऑफलाइन उपलब्ध हैं.
boAt PartyPal 650
कीमत: ₹21,999
boAt PartyPal 650 में 300W RMS आउटपुट के साथ दो वायरलेस माइक्रोफोन दिए गए हैं. यह स्पीकर boAt की वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, AUX, TF कार्ड और USB का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा वायर्ड माइक्रोफोन और गिटार के लिए अलग इनपुट भी दिए गए हैं. कराओके पसंद करने वालों के लिए इसमें AI Karaoke Auto-Tuner मिलता है, जो लाइव सिंगिंग के दौरान वोकल्स को एडजस्ट करने में मदद करता है.
साथ में मिलने वाले दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन डुएट परफॉर्मेंस, अनाउंसमेंट और कराओके सेशन के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, यह स्पीकर 60 फीसदी वॉल्यूम पर पांच घंटे तक प्लेबैक दे सकता है. इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए पहिए और ट्रॉली-स्टाइल हैंडल दिए गए हैं. फ्रंट पैनल पर RGB लाइटिंग भी मौजूद है. पार्टी के दौरान साउंड में इफेक्ट जोड़ने के लिए इन-बिल्ट DJ ट्रैक्स और बास-ड्रॉप इफेक्ट्स मिलते हैं. इसमें TWS पेयरिंग का सपोर्ट भी है.
boAt PartyPal Ultra
कीमत: ₹16,999 से ₹19,999
boAt PartyPal Ultra की कीमत 16,999 रुपये से 19,999 रुपये के बीच है और यह ऑफलाइन उपलब्ध है. इसमें 260W आउटपुट के साथ Equicore ड्राइवर्स दिए गए हैं. कंपनी के अनुसार, इन्हें हाई, मिड और लो फ्रीक्वेंसी पर बैलेंस्ड और क्लियर ऑडियो देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें RGB LED लाइटिंग, दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन और पहियों वाली ट्रॉली मिलती है.
यह मॉडल TWS पेयरिंग को सपोर्ट करता है और इसमें डेडिकेटेड गिटार इनपुट भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, AUX, TF कार्ड, USB और वायर्ड माइक्रोफोन इनपुट मौजूद हैं. इसमें इन-बिल्ट DJ ट्रैक्स और बास-ड्रॉप इफेक्ट भी दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, PartyPal Ultra 60 फीसदी वॉल्यूम पर छह घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है.
boAt PartyPal Nova
कीमत: ₹7,999 से ₹9,999
boAt PartyPal Nova PartyPal सीरीज का अपेक्षाकृत किफायती मॉडल है. इसकी कीमत 7,999 रुपये से 9,999 रुपये के बीच है और यह ऑफलाइन उपलब्ध है. इसमें 120W आउटपुट, RGB लाइटिंग, TWS सपोर्ट और एक UHF वायरलेस माइक्रोफोन मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, AUX, TF कार्ड और USB का विकल्प दिया गया है. साथ ही वायर्ड माइक्रोफोन इनपुट भी मौजूद है. PartyPal Nova boAt Hearables ऐप के साथ काम करता है. इसमें Karaoke Auto-Tuner भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह स्पीकर 60 फीसदी वॉल्यूम पर पांच घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है.
boAt PartyPal 600 Plus
कीमत: ₹19,999
boAt PartyPal 600 Plus में 240W आउटपुट के साथ गिटार इनपुट दिया गया है. यह मॉडल ऑनलाइन 19,999 रुपये में उपलब्ध है और इसे boAt की वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है. इसमें दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन मिलते हैं. Karaoke Auto-Tuner के साथ इन-बिल्ट DJ ट्रैक और बास-ड्रॉप इफेक्ट भी दिए गए हैं. इसकी बैटरी 60 फीसदी वॉल्यूम पर छह घंटे तक का प्लेबैक देने का दावा करती है.
PartyPal 600 Plus में TWS पेयरिंग का सपोर्ट है, जिससे दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को वायरलेस तरीके से जोड़ा जा सकता है. इसमें गेन कंट्रोल वाला डेडिकेटेड गिटार इनपुट चैनल भी दिया गया है. ऐसे में यह मॉडल गिटार के साथ लाइव परफॉर्मेंस और सामान्य म्यूजिक प्लेबैक दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़े: Make in India के 12 साल: PM मोदी बोले- हर सेक्टर में दिख रहा बदलाव