Earbuds Tips: गाने सुनते समय यदि ईयरबड में आवाज धीमी या खराब आने लगे, तो पूरा मजा ही किरकिरा हो जाता है. इस समस्या के पीछे मुख्य तीन कारण हो सकते हैं, जिसमें ईयरबड्स, या फिर आपका फोन या ईयर-टिप की गलत फिट होना शामिल हैं. दरअसल, अक्सर ईयरबड की जाली में कान की मैल या धूल जम जाने से आवाज रुक जाती है, जिसे रुई या मुलायम ब्रश से साफ करके ठीक किया जा सकता है.
इसके अलावा, कई बार फोन की सेटिंग्स में लेफ्ट राइट ऑडियो बैलेंस बिगड़ जाता है, जिसे एक्सेसिबिलिटी सेटिंग में जाकर वापस सेट करना पड़ता है. ऐसे में यदि ये सब करने के बाद भी दिक्कत दूर ना हो, तो ईयरबड्स को रीसेट करके फोन से दोबारा कनेक्ट करें और सही साइज की रबर टिप लगाकर कान में फिटिंग चेक करें. इसके अलावा और भी कई तरीकों से अपनी ईयरबड्स को ठीक कर सकते हैं, तो देर किस बात की चलिए जानते है उन तरीको के बारे में…
ईयरबड्स के टिप्स को बदलकर देखें
वहीं, इसके सिलिकॉन टिप्स को बदलना भी फायदेमंद हो सकता है, जिससे अच्छी सील मिल सके. दरअसल, ईयरबर्ड की सील कमजोर होने से साउंड आइसोलेशन खत्म हो जाता है और ऑडियो क्वालिटी खराब हो सकती है. इसलिए, मौजूदा टिप्स को अच्छी तरह फिट होने वाले नए टिप्स से बदलने से ज्यादा फर्क पड़ सकता है. यदि आपके पास दूसरा टिप्स नहीं है तो आप उसके ही टिप्स को निकालकर हल्के गर्म पानी और साबुन से धीरे-धीरे धोकर सुखा सकते हैं. जिससे हो सकता है कि वे आपके कानों में बेहतर फिट ना हों, लेकिन इससे साउंड क्वालिटी बेहतर हो सकती है.
गंदगी से ब्लॉक हो जाते हैं ड्राइवर्स
यदि आपको ईयरबड्स में कोई खराबी लगती है, तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं. हो सकता है कि उनमें कोई टेक्निकल खराबी ना हो वे बस गंदे हों, जिससे वो सह ढ़ग से काम नही कर रहे है. इसलिए पहले उन्हें अच्छे से साफ करके देखें. गंदगी, धूल और मैल ईयरबड्स के जरूरी हिस्सों, जैसे ड्राइवर को ब्लॉक कर सकते हैं. ऐसे में कॉटन स्वैब से वैक्स या जमी हुई गंदगी को हटाने से पहले उन्हें सूखे कपड़े से पोंछ लें.
फोन और लैपटॉप की सेटिंग में करें बदलाव
इसके बाद भी अगर आपके ईयरबड्स की आवाज सही नहीं आ रही है, तो आपको अपने फोन या लैपटॉप की सॉफ्टवेयर सेटिंग्स को चेक करना चाहिए. दरअसल, कुछ डिवाइस आपको ऑडियो के लेफ्ट-राइट बैलेंस को मैन्युअल रूप से कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं, यानी आप एक ओर की आवाज को दूसरी तरफ से ज्यादा तेज कर सकते हैं. भले ही बैलेंस शुरू में खराब ना हो, लेकिन सुनने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसे बदलने से मदद मिल सकती है, जब तक कि आप ऑडियोफाइल्स के लिए कुछ बेहतरीन नए ईयरबड्स नहीं खरीद लेते.