देहरादून में वारदातः पत्नी को मारी गोली, पुलिस को फोन कर बोला, मैंने हत्या कर दी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun Crime: देहरादून से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सनकी ने गोली माकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ. पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि मैंने हत्या कर दी है. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है. इस सूचना पर क्लेमेनटाउन पुलिस ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास तलाश शुरू की.

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच की. कमरे में काजल (26 वर्ष) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली. पुलिस के अनुसार, महिला की मौत गोली लगने से हुई है. सूचना के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए.

कई दिन से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

पुलिस के मुताबिक, काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ ईदगाह रोड सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी. उसके भाई अभिषेक का घर भी बगल में है. अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की कर दी गई.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Numerology: मूलांक से जानें किसके साथ आपकी खूब जमेगी और किससे होंगे मतभेद, अपनी जन्मतिथि से करें पार्टनर का मिलान

Numerology Compatibility: अंकज्योतिष में मूलांक को व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और पसंद-नापसंद से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है...

More Articles Like This

Exit mobile version