जेड प्लांट का पीला पड़ना नहीं माना जाता शुभ, घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए तुरंत करें ये जरूरी उपाय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jade Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के अंदर पौधे लगाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण में सकारात्मकता बनाए रखने में भी मदद करते हैं. इन्हीं पौधों में से एक है जेड प्लांट, जिसे वास्तु शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई में भी सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जेड प्लांट को घर में रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है.

ऐसे में अगर घर में लगा जेड प्लांट अचानक पीला पड़ने लगे या सूखने लगे, तो इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. वास्तु के अनुसार, जेड प्लांट का पीला पड़ना कुछ अशुभ संकेतों से जोड़ा जाता है. आइए जानते हैं कि इससे जुड़े संकेत क्या हैं और पौधे की देखभाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए….

जेड प्लांट का पीला पड़ना किस बात का संकेत माना जाता है?

1. धन हानि का संकेत

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जेड प्लांट का पीला पड़ना धन से जुड़ी परेशानियों का संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पौधे का हरा-भरा रहना घर में बरकत और समृद्धि का प्रतीक होता है. हालांकि, ये धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं हैं.

2. नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता

अगर जेड प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगें या पौधा मुरझाने लगे, तो वास्तु में इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि नकारात्मक माहौल के कारण परिवार में तनाव और कलह की स्थिति बन सकती है.

3. सेहत और रिश्तों से जुड़ा संकेत

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर घर की पूर्व दिशा में रखा जेड प्लांट पीला पड़ जाए, तो इसे परिवार के सदस्यों की सेहत और रिश्तों के लिहाज से अशुभ संकेत माना जाता है. कुछ मान्यताओं में इसे परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव और तनाव से भी जोड़ा जाता है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि पौधे का पीला पड़ना अपने आप में किसी बीमारी या रिश्तों में परेशानी का प्रमाण नहीं है.

जेड प्लांट की देखभाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

जेड प्लांट को हरा-भरा बनाए रखने के लिए वास्तु से जुड़ी मान्यताओं के साथ-साथ पौधे की सामान्य देखभाल पर भी ध्यान देना चाहिए.

  • सही दिशा में रखें: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेड प्लांट को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.
  • मुख्य द्वार के आसपास सफाई रखें: अगर आपने जेड प्लांट मुख्य द्वार के पास रखा है, तो उस जगह साफ-सफाई बनाए रखें. वहां जूते-चप्पल इधर-उधर रखने से बचें.
  • सीधी तेज धूप से बचाएं: जेड प्लांट को तेज धूप में रखने के बजाय हल्की धूप वाली जगह पर रखें. इसे रोजाना करीब 3 से 4 घंटे हल्की धूप देने की सलाह दी जाती है.
  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें: पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डालने से बचें. मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दिखाई देने पर ही पानी दें.
  • खराब पत्तियां हटा दें: जो पत्तियां पूरी तरह पीली पड़ चुकी हैं या खराब हो गई हैं, उन्हें सावधानी से काटकर हटा दें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: भगवान श्री गणेश जी की उपासना से सारे विघ्नों का होता हैं हरण: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version