Apple का फोल्डेबल iPhone होगा सबसे महंगा! कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Foldable iPhone Price: Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर लंबे समय से चर्चा में है और अब इससे जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone के प्रोडक्शन की रफ्तार बढ़ा दी है. पहले जहां सीमित संख्या में डिवाइस तैयार करने की योजना थी, वहीं अब सप्लायर को कहीं अधिक यूनिट्स तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone हो सकता है. कीमत, डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए इसे कंपनी की Ultra सीरीज के सबसे खास स्मार्टफोन के रूप में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में Apple

रिपोर्ट के अनुसार Apple ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone के उत्पादन को पहले की तुलना में बढ़ाने का फैसला किया है. शुरुआत में कंपनी लगभग 70 से 80 लाख यूनिट्स तैयार करने की योजना पर काम कर रही थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर करीब 1 करोड़ यूनिट्स तक करने की तैयारी बताई जा रही है. माना जा रहा है कि कंपनी को इस डिवाइस की मांग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिसके चलते बड़े स्तर पर उत्पादन की तैयारी की जा रही है.

कब लॉन्च हो सकता है पहला Foldable iPhone?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra नाम से पेश कर सकता है. बताया जा रहा है कि शुरुआती प्रोडक्शन से जुड़ी तकनीकी चुनौतियों को कंपनी काफी हद तक दूर कर चुकी है और अब उत्पादन प्रक्रिया स्थिर हो गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 8 या 9 सितंबर को आयोजित होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में iPhone Ultra के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी पेश कर सकती है. हालांकि, Apple की ओर से अभी तक इस लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

संभावित फीचर्स क्या हो सकते हैं?

लीक जानकारी के अनुसार iPhone Ultra में 7.8 इंच का फोल्डेबल OLED मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन देखने को मिल सकती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. सुरक्षा के लिए पावर बटन में Touch ID इंटीग्रेट किए जाने की चर्चा है. कैमरे की बात करें तो दोनों स्क्रीन पर एक-एक फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है, जबकि पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस डिवाइस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी देने पर भी कंपनी काम कर रही है.

कीमत सुनकर चौंक सकते हैं ग्राहक

फोल्डेबल iPhone की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी संभावित कीमत को लेकर हो रही है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Ultra की शुरुआती कीमत करीब 2,500 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 2.40 लाख रुपये हो सकती है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 3,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.86 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. अगर भारत में लॉन्च की बात करें, तो टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण इसकी कीमत अमेरिका की तुलना में अधिक हो सकती है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इसके टॉप मॉडल की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक हो सकती है.

इतनी कीमत पर Apple के सामने क्या चुनौती होगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रीमियम डिवाइस में कुछ ऐसे फीचर्स शामिल नहीं किए जा सकते, जिनकी इस कीमत पर ग्राहक उम्मीद करते हैं. दावा किया जा रहा है कि इसमें Face ID और टेलीफोटो कैमरा सेंसर जैसे फीचर्स नहीं मिल सकते. अगर ऐसा होता है, तो इतनी ऊंची कीमत पर ग्राहकों को आकर्षित करना Apple के लिए आसान नहीं होगा. प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स आमतौर पर बेहतर कैमरा, अत्याधुनिक सिक्योरिटी और फ्लैगशिप फीचर्स की उम्मीद करते हैं. ऐसे में लॉन्च के समय कंपनी को कीमत और फीचर्स के बीच संतुलन साबित करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है.

यह भी पढ़े: मानसून से पहले हाई अलर्ट पर उत्तराखंड! संवेदनशील इलाकों में राहत टीमें तैनात, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version