सावधान! Smartphone यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा Cyber खतरा, सरकार ने कहा- अभी Update करें फोन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Alert For Android Users:  अगर आप भी Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाईरिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, Android ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स के डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. अगर इन सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए समय रहते फोन अपडेट नहीं किया गया, तो निजी जानकारी और संवेदनशील डेटा के साथसाथ बैंकिंग डिटेल्स भी खतरे में पड़ सकती हैं. ऐसे में Android यूजर्स के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

स्मार्टफोन को निशाना बना साइबर अपराधी

आखिर Android में ये खामियां कितनी गंभीर हैं, किन डिवाइस पर इसका असर पड़ सकता है और अपने फोन को हैकर्स के निशाने से बचाने के लिए आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं पूरी जानकारी. कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने अपने हालिया सिक्योरिटी रिव्यू में Android के कई पुराने और नए वर्जन्स में गंभीर सुरक्षा खामियों का पता लगाया है. चिंता की बात यह है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी दूर बैठे ही यूजर्स के स्मार्टफोन को निशाना बना सकते हैं. इस अलर्ट को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सुरक्षा खामियां Android के किसी एक फीचर तक सीमित नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेटिंग सिस्टम के कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में कमजोरियां सामने आई हैं. ऐसे में लापरवाही आपके फोन की सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम बन सकती है.

किन Android वर्जन को है खतरा Alert For Android Users

सरकार की चेतावनी के मुताबिक, यह सिक्योरिटी रिस्क किसी एक खास स्मार्टफोन मॉडल तक सीमित नहीं है. अगर आपका फोन नीचे बताए गए Android वर्जन्स में से किसी पर चल रहा है, तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए. अपने फोन का Android वर्जन चेक करें और देखें कि कहीं आपका डिवाइस भी इस सिक्योरिटी अलर्ट के दायरे में तो नहीं आता. अगर आपका वर्जन प्रभावित सूची में है, तो बिना देरी किए फोन को लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट पर अपडेट करना जरूरी है.

.Android 14

. Android 15

. Android 16

. Android 16 QPR2

. Android 17

कई कोर सिस्टम्स में मौजूद हैं खामियां

CERT-In की रिपोर्ट के (Alert For Android Users) मुताबिक, Android में सामने आई ये सुरक्षा खामियां किसी एक फीचर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ऑपरेटिंग सिस्टम के कई कोर सिस्टम्स में मौजूद हैं. इनमें Android Runtime, Document UI, MediaTek Framework, Media Codecs, Media Provider, Telephony, UWB और Wi-Fi जैसे अहम कंपोनेंट्स शामिल हैं. ये सभी सिस्टम आपके स्मार्टफोन के रोजमर्रा के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इन्हीं के जरिए फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी, कॉलिंग, मीडिया फाइल्स और कई जरूरी फीचर्स सुचारु रूप से काम करते हैं. ऐसे में इन कंपोनेंट्स में मौजूद सुरक्षा खामियां फोन की ओवरऑल सिक्योरिटी के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं.

ये जानकारियां कर सकता है हासिल

इन सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी बिना आपकी अनुमति के स्मार्टफोन में खतरनाक कोड चला सकते हैं. अगर किसी हमलावर ने इन कमजोरियों का सफलतापूर्वक फायदा उठा लिया, तो वह फोन के सिस्टम और उसमें मौजूद संवेदनशील जानकारी तक अनधिकृत पहुंच हासिल कर सकता है. आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और फोटो तक सीमित नहीं रह गया है. इसमें बैंकिंग डिटेल्स, पर्सनल मैसेज, निजी दस्तावेज, पासवर्ड और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां भी सुरक्षित रहती हैं. ऐसे में फोन की सुरक्षा में सेंध लगने पर इन संवेदनशील डेटा का दुरुपयोग होने का खतरा बढ़ सकता है.

Google की ओर से सिक्योरिटी पैच जारी किया गया

हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। इन सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए Google की ओर से सिक्योरिटी पैच जारी किया जा चुका है. यानी अगर आपका डिवाइस प्रभावित Android वर्जन पर चल रहा है, तो फोन को अपडेट करके इस जोखिम से बचा जा सकता है. आपको बस अपने स्मार्टफोन की Settings में जाकर Software Update या System Update का विकल्प चेक करना है. अगर नया सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध है, तो उसे बिना देरी किए डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें। फोन को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच पर अपडेट रखना ही इस तरह के साइबर खतरों से बचने का सबसे आसान तरीका है.

ये भी पढ़ें- 20 हजार के बजट में खरीदना है नया Smartphone? ये 8 फोन हैं जबरदस्त, गेमिंग से कैमरा तक मिलेंगे धांसू फीचर्स

सिर्फ फोन को अपडेट कर लेना ही पर्याप्त नहीं है. रोजाना स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय भी कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, ताकि साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचा जा सके.

  1. किसी अनजान सोर्स या थर्डपार्टी वेबसाइट से APK फाइल या ऐप डाउनलोड करें.
  2. WhatsApp, ईमेल या SMS पर आए किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें.
  3. ऐप्स हमेशा आधिकारिक Google Play Store से ही डाउनलोड करें और इंस्टॉल करने से पहले डेवलपर की जानकारी और ऐप की विश्वसनीयता जरूर जांच लें.
Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version