अब मारुति Wagon R के दाम में घर लाएं Renault की ये शानदार कार

Cheapest 7 Seater Car In India: पिछले 20 सालों से मारुति सुजुकी वैगनआर लोगों की पसंद बनी हुई है और आज भी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है. इन 20 सालों में कई बार कार को अपडेट कर नए-नए फिचर्स भी जोड़े गए. आपको बता दें कि 5 सीटर वैगनआर आपको बड़ी आसानी से 5.54 लाख रुपये से 7.30 लाख रुपये तक मिल जाएगी.

लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा और बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. क्योंकि हम आपको 7-सीटर कार के बारे में बताएंगे जो आपको इसी बजट में बड़ी आसानी से मिल जाएगी. अगर आपको इसी प्राइस में 7-सीटर कार चाहिए तो आप बिना सोचे समझे रेनो ट्राइबर ले सकते हैं.

रेनो ट्राइबर की खासियत
रेनो ट्राइबर में आपको 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसका इंजन 72 पीएस और 96 एनएम आउटपुट देगा. ट्राइबर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ अवेलेबल है. ट्राइबर में आपको 20 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज के साथ ही 84-लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा, जिसे आप थर्ड रो सीट फोल्ड करके 625 लीटर तक बढ़ा सकेंगे. रेनो ट्राइबर पांच मोनोटोन और पांच ड्यूल टोन कलर में अवेलेबल है.

फीचर्स और कीमत
रेनो ट्राइबर में आपको 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, फोन कंट्रोल्स और सेकंड+थर्ड रो के लिए एसी वेंट्स पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्टीयरिंग माउंटेड म्यूजिक और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी भी मिलेगा. इसमें आपको फ्रंट और साइड में चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलेगा. ट्राइबर की कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है. यह 7 सीटर एमपीवी है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version