Poco C81 Pro लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ किफायती स्मार्टफोन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poco C81 Pro Launch: पोको ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए एक नया डिवाइस Poco C81 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अपनी C-सीरीज के तहत चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है. यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और संतुलित परफॉर्मेंस चाहते हैं. खास बात यह है कि इस कीमत में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं.

कीमत और वेरिएंट

Poco C81 Pro को कंपनी ने अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुन सकें. फोन का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत करीब 99 डॉलर यानी लगभग 9,300 रुपये रखी गई है. इसके अलावा 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 109 डॉलर यानी करीब 10,000 रुपये है. वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 129 डॉलर यानी यानी 12,000 रुपये तक जाती है. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन रंग में उपलब्ध कराया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर विकल्प मिलते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस देता है. इस डिस्प्ले की सबसे खास बात इसका 120Hz तक का रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रॉलिंग और बेसिक यूजिंग को काफी स्मूद बनाता है. आमतौर पर इस बजट में इतने हाई रिफ्रेश रेट वाले फोन कम देखने को मिलते हैं. ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें 650 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस मिलती है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में यह 800 निट्स तक पहुंच जाती है. डिजाइन के मामले में फोन में वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है, जिसमें फ्रंट कैमरा सेट किया गया है.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Poco C81 Pro में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर आधारित है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और हल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जाता है. इसके साथ Mali-G57 GPU दिया गया है, जो ग्राफिक्स से जुड़े कामों को संभालता है. फोन में 4GB LPDDR4x RAM दी गई है और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे डेटा स्टोरेज और ऐप्स का इस्तेमाल बेहतर तरीके से हो सकता है. इसके अलावा वर्चुअल RAM फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. इससे मल्टीटास्किंग का अनुभव थोड़ा और बेहतर हो जाता है.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है. इसके साथ एक सेकेंडरी लेंस भी मौजूद है, हालांकि कंपनी ने उसकी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है. यह कैमरा बेसिक फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त माना जा सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है. Poco C81 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन पूरे दिन आराम से चल सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं. इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है.

यूजर्स के लिए कितना सही?

कुल मिलाकर Poco C81 Pro उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है, जो कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, लंबा बैटरी बैकअप और बेसिक परफॉर्मेंस चाहते हैं. यह फोन खासतौर पर स्टूडेंट्स, पहली बार स्मार्टफोन लेने वाले यूजर्स और सामान्य इस्तेमाल करने वालों के लिए एक किफायती और उपयोगी डिवाइस साबित हो सकता है.

यह भी प्‍ढ़े: खुशखबरीः होर्मुज पार कर भारत आ रहा LNG से लदा टैंकर जहाज, जानें क्या होती है LNG

Latest News

Varanasi: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘सपा-कांग्रेस ने महिलाओं को हक से वंचित रखा, अब कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, विकास परियोजनाओं और कनेक्टिविटी पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version