IPL 2026: आज PBKS के खिलाफ मैदान में उतरेगी RR, जानें किसका पलड़ा है भारी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 PBKS Vs RR: आईपीएल 2026 में मंगलवार को एक बेहद अहम मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच पंजाब से ज्यादा राजस्थान के लिए अहम है.

आरआर ने शानदार अंदाज में की थी सीजन की शुरुआत

आरआर ने सीजन की शुरुआत बेहद शानदार और धमाकेदार अंदाज में की थी. टीम ने लगातार 4 मैच जीते थे. गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हर विभाग में आरआर ने विपक्षी टीमों को पीछे छोड़ा था. लेकिन, पिछले 4 मैचों में आरआर के प्रदर्शन में गिरावट आई है. टीम ने पिछले 4 मैचों में 3 मैच गंवाएं हैं और कुल 8 मैचों में 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है.

रियान पराग का प्रदर्शन रहा निराशाजनक IPL 2026 PBKS Vs RR

आरआर के प्रदर्शन में गिरावट की एक बड़ी वजह कप्तान रियान पराग रहे हैं. पराग कप्तान के रूप में शानदार रहे हैं. फील्ड पर अपने निर्णयों से उन्होंने प्रभावित किया है और छोटे स्कोर की रक्षा करने में सफल रहे हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में पराग के लिए यह सीजन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले पराग 8 मैचों की 8 पारियों में मात्र 88 रन बना सके हैं. उनका औसत 12.57 है. आरआर के लिए पराग की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता है. पिछले 4 मैचों में मिली 3 हार के बाद उनकी फॉर्म चर्चा के केंद्र में आ गई है.

पंजाब नहीं हारी है एक भी मुकाबला

पंजाब किंग्स एक बेहद मजबूत टीम है और सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के दिए 265 रन के लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया था.

टूर्नामेंट अब मुश्किल चरण में प्रवेश कर रहा

पंजाब के खिलाफ आरआर सिर्फ वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल पर निर्भर नहीं रह सकती. पराग कप्तान के साथ-साथ टीम के अहम बल्लेबाज भी हैं. एक बल्लेबाज के रूप में उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और रन बनाने होंगे, नहीं तो टूर्नामेंट अब मुश्किल चरण में प्रवेश कर रहा है. यहां से अगले 2-3 मैच तय करेंगे कि आरआर प्लेऑफ में जाती है या नहीं.

आरआर को अपने कप्तान से एक अच्छी पारी की उम्मीद

आरआर अगर पंजाब को उसके घर में हराने में कामयाब रहती है, तो यह टीम के आत्मविश्वास के लिए अहम होगा. सीजन में अपराजेय रही टीम के खिलाफ उसके घर में जीत आरआर के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी. लेकिन इसके लिए आरआर को अपने कप्तान से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी.

ये भी पढ़ें- 30 की उम्र में ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची हलचल, जानें किस वजह से खत्म किया अपना करियर?

Latest News

LPG Cylinder New Rules 2026: मई से गैस बुकिंग और डिलीवरी के नियम बदलेंगे, जानें पूरी डिटेल

मई 2026 से LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में बड़ा बदलाव होगा. अब OTP और ID वेरिफिकेशन अनिवार्य हो सकता है. जानें पूरी खबर.

More Articles Like This

Exit mobile version