Asian Games: भारतीय एथलीट वरुण सान्याल क्रूज जहाज पर ‘सौना बाथ’ लेते समय हुए बेहोश, अस्पताल में एडमिट

New Delhi: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर वरुण सान्याल क्रूज जहाज पर ‘सौना बाथ’ लेते समय बेहोश हो गए. आनन फानन में वरुण को अस्पताल ले जाया गया. एक अधिकारी के अनुसार अब वह खतरे से बाहर हैं. प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण रविवार की प्रतियोगिता के लिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे.

चिंता की कोई खास बात नहीं

भारतीय MMA खेल महासंघ के अध्यक्ष अध्यक्ष निखिल कुंडेरा ने पीटीआई को बताया कि सौभाग्य से नेपाल के एक खिलाड़ी ने उन्हें उस हालत में देखा और उन्हें जगाया. वरुण मुझे फोन करने की स्थिति में थे जिसके बाद हम उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गए. उन्होंने कहा कि चिंता की कोई खास बात नहीं थी, इसलिए उन्हें सुबह करीब तीन बजे क्रूज पर वापस लाया गया. अब उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं.

पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट शामिल

एशियन गेम्स में पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है. इस इवेंट में भारत की तरफ से पुरुष वर्ग में वरुण ने क्वालीफाई किया है. वरुण जब एशियन गेम्स के लिए जापान पहुंचे तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. भारतीय मीडिया से बात करते हुए हाल ही में वरुण ने बताया था कि जब वह नागायो पहुंचे तो उन्हें लगा कि वो घोस्ट हो गए हैं. उनका यहां पर कोई अस्तित्व ही नहीं है.

किसी तरह रजिस्ट्रेशन हुआ

वरुण ने अपनी परेशानियों को बताते हुए कहा था कि जब वह अपना रजिस्ट्रेशन कराने गए तो लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था. उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों से बात करने को कहा. जब उन्होंने अधिकारियों से बात की तब जाकर किसी तरह उनका रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसके लिए उन्हें 5 से 6 घंटे का इंतजार करना पड़ा. करीब 10 घंटे के बाद वरुण को सोने के लिए कमरा मिल पाया, जिसे पहले ही दो एथलीटों को अलॉट किया गया था.

इसे भी पढ़ें. Payal Mehta Death: वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version