भारत समेत दुनियाभर में ठप हुई YouTube की सेवाएं, यूजर्स हुए परेशान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

YouTube Down: भारत समेत दुनियाभर में वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब की सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं. पिछले कुछ घंटों में तकनीकी खराबी के कारण यूट्यूब यूजर्स को होमपेज समेत वीडियो नहीं दिख रहे थे.

वापस नॉर्मल हो गए हैं सभी प्लेटफॉर्म

यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर बताया कि हमारे रिकमेंडेशन सिस्टम की दिक्कत ठीक हो गई है और हमारे सभी प्लेटफॉर्म (यूट्यूब.कॉम, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक, किड्स और टीवी) वापस नॉर्मल हो गए हैं. हम शुक्रगुजार हैं कि आपने इसे सुलझाने में हमारा साथ दिया.”

यूजर्स ने परेशानियों का सामना किया YouTube Down

यूट्यूब मंगलवार देर रात से पूरी तरह डाउन हो गया. दुनिया भर से यूजर्स ने परेशानियों का सामना किया. यूट्यूब पर वीडियो (होमपेज, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक और किड्स) नहीं दिख रहे थे. कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक सपोर्ट पेज से लिंक करते हुए कहा, “अगर आपको अभी यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं. हमारी टीमें इस पर काम कर रही हैं.”

30 लाख से अधिक समस्याओं की रिपोर्ट मिलीं

ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने बताया कि यूजर बेस से 30 लाख से अधिक समस्याओं की रिपोर्ट मिलीं. हालांकि, भारतीय समयानुसार लगभग 6.30 बजे पर चरम पर पहुंचने के बाद शिकायतों की संख्या कम होती दिखाई दी. यूट्यूब ने सेवाओं के बाधित होने की पुष्टि की और कहा, “हमें पता है कि आप में से कुछ लोगों को अभी यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. हमारी टीम इसको ठीक करने में लगी है. जैसे ही हमें अपडेट मिलेंगे, हम आपको बता देंगे.” बाद में यूट्यूब ने एक अपडेट जारी कर बताया कि होमपेज वापस आ गया है, लेकिन टीम ‘पूरे फिक्स’ पर काम कर रही है.

दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है यूट्यूब

आउटेज के सबसे गंभीर समय के दौरान, वेबसाइट के होमपेज पर आने वाले उपयोगकर्ताओं को बाद में वापस आने का संदेश दिखाई दे रहा था. गूगल के स्वामित्व वाली साइट यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके हर महीने 2.5 अरब से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं.

ये भी पढ़ें- Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी के साथ दमदार एंट्री

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version