अनंत अंबानी की दुल्हनिया का शाही अंदाज में हुआ स्वागत, महा आरती में राधिका ने ली ग्रैंड एंट्री

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: कल यानी 3 मार्च को अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन्स का आखिरी दिन था. दोनों के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वहीं, आखिरी दिन के भी वीडियो सामने आए हैं. जामनगर में अनंत-राधिका के लिए महा आरती रखी गई थी. जिसमें अनंत की वाली दुल्हनिया का शाही अंदाज में स्वागत किया गया. सोशल मीडिया पर राधिका के वेलकम की वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं.

राधिका का हुआ वेलकम

सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका के महा आरती के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. वीडियो में सभी मेहमान साइड में खड़े हैं. वहीं, सभी के बीच से राधिका मर्चेंट का महा आरती के साथ ग्रैंड वेलकम किया गया. मेहमानों के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी आरती देते हुए अनंत अंबानी की दुल्हनिया का स्वागत किया. आप भी देखें वीडियो…

 

प्री-वेडिंग में देश-दुनिया के दिग्गज ने की शिरकत

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू हो गए थे. 3 मार्च को इस फंक्शन का आखिरी दिन था. इस दौरान दुनियाभर की हस्तियों ने शिरकत की थी. बता दें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई, 2024 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version