‘घर मोरे परदेसिया’ पर नीता अंबानी और ईशा ने दी शानदार परफॉर्मेंस, मां-बेटी की जोड़ी ने मिलाया ताल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री वेडिंग फंक्शन पूरा हो चुका है, लेकिन फंक्शन की वीडियोज और फोटोज अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. गुजरात के जामनगर में आयोजित इस फंक्शन में देश-विदेश की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी. भव्य समारोह की कई झलकियां देखने को मिली. वहीं, समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी ने ‘घर मोरे परदेसिया’ पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सितारों से भरी शाम में समां बांध दिया है.

नीता अंबानी ने किया विशेष प्रदर्शन

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन नीता अंबानी ने मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष प्रदर्शन किया. ‘घर मोरे परदेसिया’ गाने पर नीता अंबानी ने धमाकेदार डांस किया. इस दौरान उन्होंने गोल्डन और सिल्वर साड़ी पहनी थी, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लगी. वहीं, उनके साथ ईशा अंबानी ने भी ताल मिलाया. मां-बेटी की जोड़ी देखकर वहां मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की. आप भी देखें वीडियो…

 

जुलाई में शादी करेंगे अनंत-राधिका

बता दें कि अनंत-राधिका 12 जुलाई, 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी से पहले जामनगर में दोनों का प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किया गया. इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ मशहूर खेल हस्तियों ने भी शिरकत की थी. पार्टी की तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This