MS Dhoni ने बॉबी देओल से अपनी ‘शर्मनाक’ वीडियो डिलीट करने को कहा, बोले-‘बॉबी वो वीडियो डिलीट कर देना…’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bobby Deol MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का भला कौन फैन नहीं है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. हाल ही में एमएस धोनी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने तहलका मचा दिया है. दरअसल बॉलीवुड के लॉर्ड यानी बॉबी देओल (Bobby Deol) ने एमएस धोनी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर धोनी को शर्मिंदगी महसूस हुई है. उन्होंने बॉबी देओल से वो वीडियो डिलीट करने की रिक्वेस्ट की है.

बॉबी ने शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट

दरअसल, बॉबी देओल ने एमएस धोनी की चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जो काफी वायरल हो रहा है. चैट में धोनी किसी वीडियो को डिलीट करने का जिक्र कर रहे हैं. वो लिखते हैं, ‘बॉबी वो वाला वीडियो डिलीट कर देना यार…वो बहुत शर्मिदा करने वाला है.’आइए आपको बताते हैं कि धोनी का कैसा वीडियो वायरल हो रहा है.

 

डांस करते दिखे धोनी

दरअसल बॉबी देओल ने एक वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पॉपुलर डिमांड पर…यहां माही भाई का मेरे स्टेप्स पर थिरके हुए एक वीडियो है.’ इस वीडियो में धोनी बॉबी देओल के गाने ‘जमाल कुडू’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो को धोनी उनसे डिलीट करने को कहते हैं. बता दें कि बॉबी देओल और धोनी का ये वीडियो एक ऐड का हिस्सा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. आप भी देखें वीडियो…

 

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This