Elvish Yadav: OMG! एल्विश यादव ने रेस्टोरेंट में एक शख्स को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elvish Yadav Slaps Man: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में यूट्यूबर ने एक शख्स को जोरदार थप्पड़ मारा है. जब इंटरनेट पर उनका ये वीडियो वायरल होने लगा तो उन्होंने इसपर सफाई दी है.

शख्स दे रहा था गालियां

दरअसल, ये वीडियो जयपुर के एक रेस्टोरेंट का है. जिसमें एल्विश ने रेस्टोरेंट में बैठे एक शख्स को थप्पड़ मारा है. उन्होंने इस वीडियो की सच्चाई बताते हुए कहा- “वो शख्स मां-बहन की गालियां दे रहा है और अगर कोई ऐसा करेगा तो उसे छोडूंगा नहीं.” एल्विश के फैंस उनका सपोर्ट करते नजर आए. आप भी देखें वीडियो…

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version