Viral Video: “ख” से खरगोश बुआ बेहोश… बच्चों को कविता पढ़ाकर ली गई बुआ की चुटकी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें छात्रों को कुछ चीजों को याद कराने का तरीका एकदम अनोखा होता है. कोई कहानी बनाकर बच्चों को पढ़ाता है, तो कोई एक्टिंग करके. इस अंदाज से बच्चे बोर भी नहीं होते और उन्हें चीजें भी याद हो जाती हैं. इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बच्चों को वर्णमाला याद कराने के लिए इतना मजेदार तरीका अपनाया है जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

“ख” से खरगोश बुआ बेहोश

वायरल वीडियो में एक युवती छोटे बच्चों को हिंदी वर्णमाला पढ़ाती है. उसने एक मजेदार तरीके का सहारा लेकर वर्णमाला के अक्षर याद करवाए. कविता के बोल हैं… “क” से कबूतर बुआ ऊपर, “ख” से खरगोश बुआ बेहोश. “ग” से गमला बुआ जी पर हमला. “घ” से घड़ी बुआ से लड़ी. इस कविता को सुनकर बच्चे खूब मजे ले रहे हैं. ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Rashmika Tiwari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बुआ इतनी भी बुरी नहीं होती है. दूसरे ने लिखा-बुआ की जगह मौसी कर दो फिर कोई मां इस तरह से नहीं पढ़ाएगी. वहीं एक अन्य ने लिखा- पढ़ाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version